- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- वैक्सीन निर्माण अडवांस्ड स्टेज मे, इमर्जेंसी में इस्तेमाल की इजाजत के लिए जल्द ही करेंगे अप्लाई..सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला
वैक्सीन निर्माण अडवांस्ड स्टेज मे, इमर्जेंसी में इस्तेमाल की इजाजत के लिए जल्द ही करेंगे अप्लाई..सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला
Posted by : achhiduniya
28 November 2020
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी पुणे
स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे बहुत अच्छे
रहे हैं। पूनावाला ने कहा कोविशील्ड के इमर्जेंसी में इस्तेमाल की इजाजत के लिए जल्द ही
अप्लाई किया जाएगा। इसका साफ मतलब है कि वैक्सीन निर्माण अडवांस्ड स्टेज में है। अब
तक, हमारे पास भारत सरकार की तरफ से लिखित में कुछ भी नहीं है कि वे
कितनी खुराक खरीदेंगे लेकिन संकेत है कि यह जुलाई, 2021 तक 300-400 मिलियन
खुराक होगी। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने शनिवार को कहा कि
कोरोना वैक्सीन में देरी की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कोविशील्ड के इमर्जेंसी
में इस्तेमाल के लिए इजाजत की खातिर अगले 2 हफ्तों में आवेदन करने की प्रक्रिया
में हैं। सीरम इंस्टिट्यूट के प्रमुख ने बताया कि कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे
बहुत ही अच्छे रहे हैं। ट्रायल के दौरान जीरो हॉस्पिटलाइजेशन बड़ी बात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीरम इंस्टिट्यूट के दौरे पर पूनावाला ने कहा कि
पीएम के साथ वैक्सीन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीरम
इंस्टिट्यूट ने पुणे में सबसे बड़ा संयंत्र बनाया है और मंडरी में नया कैंपस बनाया
है।

