- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पोलर नाइट शुरू अब 66 दिन बाद ही इस शहर में निकलेगा सूरज...
Posted by : achhiduniya
20 November 2020
दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां रोज सूरज नहीं निकलता है, और अस्त होता है तो करीब 66 दिन बाद ही निकलता है। यह अलास्का में स्थित शहर उत्कियाविक में होता है। यहां 19 नवंबर को आखिरी बार सूरज निकला, अब 20 नवंबर से 22 जनवरी 2021
तक यहां पूरी तरह से अंधेरा कायम रहेगा और 23 जनवरी 2021 को सूरज निकलेगा। सोशल मीडिया पर इस सूर्यास्त का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे पोलर नाइट के नाम से जाना जाता है। यहां जिस दिन सूर्य अस्त होता है वहां लोग जश्न मनाते हैं और फिर जब 66 दिन बाद सूर्य निकलता है तो फिर से शानदार जश्न होता है। अलास्का राज्य ध्रुवीय इलाके में आता है और यहां हर साल ऐसा ही होता है जब साल के 66 दिन यहां के लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं होते हैं। इस शहर का औसत तापमान 5 डिग्री से नीचे रहता है। जब सूर्य नहीं निकलता है तो इस शहर का तापमान 10 से 20 डिग्री माइनस तक चला जाता है। पोलर नाइट शुरू होते ही इलाके में ठंड काफी बढ़ जाती है। उत्तरी ध्रुव में तो कुछ जगह सर्दियों में इतने छोटे दिन होते हैं कि वहां प्रकाश ही नहीं होता है और पूरा अंधेरा रहता है। सर्दियों में दिन में भी अंधेरा रहता है, क्योंकि यहां सूर्य नहीं पहुंच पता है और साइंस की भाषा में इसे ही ‘पोलर नाइट्स’ कहा जाता है।

