- Back to Home »
- National News »
- कोरोना समीक्षा बैठक के बाद पीएम मोदी ने सांझा की रणनीति....
Posted by : achhiduniya
20 November 2020
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के तीसरे चरण का
परीक्षण राज्य में शुक्रवार से शुरू हुआ। इसमें, भाजपा
के 67 वर्षीय नेता को अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में परीक्षण खुराक दी गई।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को स्वदेश विकसित संभावित टीके
कोवैक्सिन की परीक्षण खुराक ट्रायल डोज दी गई। टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के
लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आने वाले वह राज्य के पहले व्यक्ति हैं। शुक्रवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन को लेकर एक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री
ने ट्वीट कर कहा, 'भारत की टीकाकरण नीति को और आगे बढ़ने के तरीके
की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की। बैठक में वैक्सीन निर्माण, रेगुलेटरी अप्रूवल और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर
चर्चा हुई। पीएम ने एक और ट्वीट में लिखा,बैठक
में टीकाकरण के लिए जनसंख्या समूहों की प्राथमिकता, एचसीडब्ल्यू
तक पहुंचने,
कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीन रोल आउट के
लिए किन टेक्निकल प्लेटफॉर्म्स की मदद ली जा सकती है इन मुद्दों पर चर्चा की गई।
सरकार देशवासियों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका मुहैया कराने वाली है। इसे लेकर
तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


