- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस महागठबंधन के पैर में जंजीर बन गई है, 70 उम्मीदवार-70 सभा तक आयोजित नहीं की राहुल गांधी ने... RJD नेता शिवानंद तिवारी
कांग्रेस महागठबंधन के पैर में जंजीर बन गई है, 70 उम्मीदवार-70 सभा तक आयोजित नहीं की राहुल गांधी ने... RJD नेता शिवानंद तिवारी
Posted by : achhiduniya
16 November 2020
RJD
के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर नाराजगी
जाहिर करते हुए तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, यहां चुनाव जोरों पर था और
राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी इस
तरह से चलती है? जिस तरह से कांग्रेस पार्टी को चलाया जा रहा है,उससे सिर्फ बीजेपी को फायदा हो रहा है। कांग्रेस बिहार का चुनाव हलके ढंग से ले
रही थी, जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ रहा है। हम सोनिया गांधी से
गुजारिश करेंगे कि पार्टी का कुछ करें, नहीं तो
वो समय दूर नहीं जब देश की सबसे बड़ी पार्टी खत्म हो जाएगी। बिहार चुनाव में
कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था,लेकिन
पार्टी सिर्फ 19 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई। शिवानंद तिवारी ने लोगों की
बातों को दोहराते हुए कहा,कांग्रेस महागठबंधन के पैर में
जंजीर बन गई है। 70 उम्मीदवार चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस 70 सभा तक आयोजित नहीं कर
पाई। राहुल गांधी 3 दिन के लिए बिहार आए, 1 दिन
में 2 सभाएं उन्होंने की, प्रियंका जी के दर्शन तो हुए
ही नहीं। ऐसे में सिर्फ बिहार से अपरिचित लोगों
ने ही चुनाव प्रचार किया। उन्होंने
आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ इस बात पर जोर ज्यादा देती है कि ज्यादा से ज्यादा
सीट लड़े। इसलिए अधिक से अधिक सीट जीते इसमें असफल हो जाती है।


