- Back to Home »
- State News »
- 7 वी बार सीएम बने नितीश कुमार,23 नवंबर से नई विधानसभा का पहला सत्र हो सकता है शुरू....
Posted by : achhiduniya
16 November 2020
बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए
नीतीश कुमार ने सोमवार को दो दशक में सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
ग्रहण की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश
नड्डा जैसे राजग के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित समारोह में
राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 69 वर्षीय नीतीश
कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ग्रहण की। इनके
साथ ही 14 और मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो 23 नवंबर से नई विधानसभा का
पहला सत्र शुरू हो सकता है। सत्र शुरू होते ही सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को मनोनीत
किया जाएगा। जो नये विधायकों को शपथ दिलाएंगे। नये विधायकों का शपथ ग्रहण होने के
बाद


