- Back to Home »
- International News »
- हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की कथाओ पर क्या बोले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा….?
Posted by : achhiduniya
17 November 2020
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा लिखी
किताब ‘A
Promised Land' में भारत के प्रति महत्वपूर्ण बातों का जिक्र
करते हुए उन्होंने कहा, हो सकता है कि यह उसका भारत
आकार है जो आकर्षित करता है, जहां दुनिया की जनसंख्या का
छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न
जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। ओबामा ने
बताया है कि उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूप में भारत की यात्रा की थी और वह
इससे पहले कभी भारत नहीं गए थे। उन्होंने कहा, लेकिन
इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा। ओबामा ने कहा, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का
कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया
या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज के मेरे
पाकिस्तानी और भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने
मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं। ‘A Promised Land' में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति
के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद पाकिस्तान में अलकायदा प्रमुख
ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब
का दूसरा भाग भी जल्द आएगा।


