- Back to Home »
- National News »
- राजनेताओं - मशहूर हस्तियों को कोरोना संक्रमित पत्र भेजे जा रहे....इंटरपोल ने किया अलर्ट
Posted by : achhiduniya
21 November 2020
इंटरपोल ने कहा कि जो लोग नेताओं या मशहूर हस्तियों की सुरक्षा में तैनात हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही डाक विभाग को भी इस जैविक हमले से सतर्क रहने की जरूरत है। इंटरपोल ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जब पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों पर जान-बूझकर थूका गया। इससे लोगों के
कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम बढ़ सकता है। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि फर्श पर थूककर या किसी के मुंह या वस्तु पर खांसकर संक्रमण फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इंटरपोल ने संबंधित विभागों को साइबर अटैक को लेकर भी सावधान रहने को कहा है। इंटरपोल ने अपने नए दिशा-निर्देशों में भारत समेत कई देशों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी दी है। इंटरपोल ने कहा कि ऐसे भी कुछ मामले सामने आए हैं, जहां राजनेताओं को कोरोना संक्रमित पत्र भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित चिट्ठी को अन्य समूहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इंटरपोल ने ऐसे किसी भी नेता के नाम का जिक्र नहीं किया है, जिसे संक्रमित चिट्ठी भेजी गई हो। इंटरपोल ने बताया कि कुछ लोग संक्रमित सैंपल को ऑनलाइन भी बेच रहे हैं। इंटरपोल ने बताया कि ऐसे भी कुछ मामले सामने आए हैं, जहां राजनेताओं को कोरोना संक्रमित पत्र भेजे गए हैं,लेकिन उनके नामो का जिक्र नही किया गया।

