- Back to Home »
- Religion / Social »
- रविवार को रवि अर्थात सूर्यदेव को जल अर्पित करने के क्या है धार्मिक- वैज्ञानिक लाभ....?
Posted by : achhiduniya
22 November 2020
आज भले ही विज्ञान ने हमे काफी उन्नत कर दिया है लेकिन अब तक ऐसी कोई तकनीक नहीं आई है जो मनुष्य का भाग्य बदल सके। मनुष्य का उससे भाग्य से गहरा नाता होता है, बिना भाग्य के साथ के कोई भी व्यक्ति सुख प्राप्त नही हो सकती। आप भले ही पैसा कमाने के लिए लाख प्रयत्न कर लीजिए लेकिन जब तक आपकी किस्मत और आपका भाग्य साथ नहीं है, तब तक कुछ भी अच्छा नहीं
हो सकता। रवि अर्थात सूर्य को उनके तेज और उजाले के लिए जाना जाता है। उनकी कृपा बनी रहना बहुत जरूरी है। किसी भी भगवान को प्रसन्न करने के लिए मनुष्य का सच्चे मन से उनकी भक्ति करना और उनकी पूजा करना बेहद आवश्यक है। ठीक इसी प्रकार यदि आप सूर्य भगवन को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उन्हें अर्घ्य आवश्य दें। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद आपपर हमेशा के लिए बना रहेगा और वह आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही बेवजह की परेशानी और कष्ट कटेंगे। कुंडली में जिन जातकों का स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं वे सदा उनकी रक्षा करते हैं। ऐसे में यदि सूर्य देव की पूजा की जाए तो हर तरह की परेशानियों से मुक्ति हासिल कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय हैं जिनसे सूर्यदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें तो सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए आप जिस लोटे का इस्तेमाल करेंगे, वह तांबे का होना चाहिए। जल देते समय पानी से सूर्य की किरणो को देखे जिससे
पल भर के लिए उसे देखने से सूर्य के पैरा बैंगनी प्रकाश से आपके आंखो की रौशनी हर दिन तेज होती चली जाएगी। इसके साथ आप सूर्य भगवान को कुमकुम और अन्य जरूरी चीजें अर्पित करें। ध्यान रहे कि आप अर्घ्य के समय पैरों में चप्पल ना पहने। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको किसी तरह का कोई लाभ नही मिलेगा। सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय तांबे के सिक्के जल में प्रवाहित करें। जब-जब मौका मिले तो किसी नदी, नहर आदि में खड़े होकर सूर्य
को अर्घ्य देते समय तांबे के
सिक्के जल में आवश्य प्रवाहित करें। ध्यान रहे यह सिक्के आप बहते पानी में ही
प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा। जब-जब मौका मिले तो किसी नदी, नहर, सरोवर आदि में जहां मछलियों का
वास हो तो उन्हें आटे की गोलियां बनाकर जरूर खिलाएं। इससे आपको लाभ ही लाभ प्राप्त
होंगे। साथ ही अनचाही मुसीबत और अन्य कष्ट भी कट जाएंगे। माना जाता है कि गुड़ दान करना बेहद शुभ होता है, इसलिए समय-समय पर सूर्य की पूजा कर आप गुड़ का दान कर सकते हैं।




