- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना वैक्सीन की कीमत और उपलब्धता की तारीख बताई...सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने
कोरोना वैक्सीन की कीमत और उपलब्धता की तारीख बताई...सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने
Posted by : achhiduniya
19 November 2020
हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2020 में वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने अपनी राय रखते हुए दावा किया कि कोरोना वैक्सीन के आने में अभी सिर्फ 3-4 महीनों का वक्त ही लगेगा। इसके साथ ही पूनावाला ने वैक्सीन की संभावित कीमत की जानकारी भी दी। सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने कहा, ब्रिटेन में जैसे ही नियामकों से मंजूरी
मिलती है, हम भारत में भी अप्लाई करेंगे। पहले आपतकालीन इस्तेमाल होगा। आम लोगों को कोरोना वैक्सीन मिलने में 3-4 महीने का समय लग सकता है। उन्होंने आगे कहा,अप्रैल-मई में किसी ने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी वैक्सीन बन जाएगी। अब तक इस वैक्सीन ने बुजुर्गों पर भी काफी अच्छा रिजल्ट दिया है। जैसा कि मॉर्डर्ना, फाइजर महंगे हैं या इनका स्टोरेज कठिन है, बड़ा सवाल है कि यह वैक्सीन से हम कितने समय तक सुरक्षित रह सकते हैं। अभी तक इनका परिणाम बहुत अच्छा है। पूनावाला ने बताया कि यह समय बताएगा कि ये टीके आपको लंबे समय तक बचा सकते हैं या नहीं। अभी कोई गारंटी से नहीं बता सकता है, बस अनुमान और दावे किए जा रहे हैं। अदार पूनावाला ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बताया कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की कीमत क्या होगी। उन्होंने दावा किया कि आम जनता के लिए यह वैक्सीन लगभग 500-600 रुपये के आसपास होगी। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में सरकार वैक्सीन को खरीदेगी, जिसकी वजह से उसे कम कीमत में मिलेगी। पूनावाला ने कहा कि हम जल्द ही हर महीने 10 करोड़ डोज का उत्पादन करेंगे। हम उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जुलाई तक भारत को 30-40 करोड़ टीके दे सकते हैं। सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को ब्रिटेन की एस्ट्रेजेनिका के साथ तैयार कर रही है। पूनावाला ने बताया कि साल 2021 की पहली तिमाही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 30-40 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे। {आभार}


