- Back to Home »
- State News »
- शिवसेना नेता ने दिया दुकान का नाम {कराची} बदलने के लिए 15 दिन का अल्टिमेटम....
Posted by : achhiduniya
19 November 2020
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिवसेना नेता नीतिन मधुकर नंदगांवकर बांद्रा वेस्ट की मिठाई दुकान के मालिक से यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि उन्हें इस नाम {कराची} से घृणा है क्योंकि उस नाम का संबंध पाकिस्तान और आतंकियों से है। बांद्रा वेस्ट स्थित कराची स्वीट्स के मालिक को धमकी देते हुए नंदगांवकर ने कहा था कि उन्हें दुकान का नाम बदलना ही होगा।
उसके बाद दुकान का मालिक शिवेसना नेता नंदगांवकर को यह समझाने का प्रयास करता है कि यह नाम उनके पूर्वजों ने रखा क्योंकि बंटवारे के बाद वे लोग कराची से आए थे। इसके बाद शिवसेना नेता ने जिरह करते हुए दुकान के मालिक से कहा कि वे चाहें तो दुकान का नाम कुछ भी रख लें, अपने पूर्वजों का नाम ही रखे लेंकिन कराची नाम बिल्कुल न रखें क्योंकि यह नाम आतंकियों के साथ जुड़ा हुआ है। दुकान मालिक नंदगांवकर को यह समझाने का प्रयास करता हैं कि उस दुकान का अब कराची से कोई संबंध नहीं है,लेकिन शिवसेना नेता कहते हैं कि उन्हें खुद
इसके नाम में ही दिक्कत है। वह दुकान मालिक से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं-हम आपको नाम देते हैं, आपको दुकान का नाम बदलना ही होगा क्योंकि यह पाकिस्तान से जुड़ा है. इसे कराची से बदलकर कुछ मराठी में रखे लें। वीडियो के अंत में नंदगांवकर दुकान मालिक से यह कहते हैं कि दुकान का नाम बदलने में जो उनकी मदद की जरूरत होगी वे सहायता करेंगे लेकिन दुकान का नाम और सरकारी रिकॉर्ड में भी यह बदलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे फिर 15 दिनों के बाद यहां पर फिर आएंगे। मामले को बढ़ता देख अब शिवसेना ने भी पार्टी कार्यकर्ता की इस हरकत से किनारा करना शुरू कर दिया है। संजय राउत ने कहा, कराची बेकरी और कराची स्वीट्स मुंबई में 60 सालों से हैं। उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। उनके नाम बदलने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि दुकान का नाम बदलने की मांग रखना शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।


