- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कब हुआ था टीवी का आविष्कार....? विश्व टेलीविजन दिवस आज
Posted by : achhiduniya
21 November 2020
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1996 में 21
नवंबर को वर्ल्ड टेलीविजन डे के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। 1996 में ही 21
नवंबर को पहले विश्व टेलीविजन फोरम की स्थापना की गई थी और इसी के उपलक्ष्य में विश्व
टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। विश्व टेलीविजन फोरम की स्थापना का उदेश्य एक ऐसा
मंच उपलब्ध कराना था, जहां टीवी के महत्व पर बात की
जा सके। इस दिन संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन नाटकों की भूमिका के बारे में
लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर बैठकें होती हैं। साल
1927 में अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन लॉगी बेयर्ड ने टेलीविजन का आविष्कार किया था, लेकिन
इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप देने में 7 साल का समय लग गया और साल 1934 में टीवी पूरी तरह से तैयार हुआ। इसके बाद 2 साल के अंदर कई आधुनिक टीवी के स्टेशन खोल दिए गए और टीवी
लोगों के मनोरंजन का साधन बन गया। 1934 में
टीवी आने के बाद भारत तक इसे पहुंचने के लिए 16 साल लग
गए और पहली बार साल 1950 में यह भारत आया, जब एक इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रदर्शन में टेलीविजन को सामने
रखा। 15 सितंबर 1959 को सरकारी प्रसारक के तौर पर
दूरदर्शन की स्थापना हुई। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के
लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था और साल 1965 में नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग
के रूप में हुई।


