- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कॉमेडियन भारती सिंह के घर NCB की रेड,ड्रग्स लेने का आरोप...
ड्रग्स पेडलर्स से खुफिया सूचना मिलने के बाद एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापा मारा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी को भारती घर पर तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला है। एनसीबी ने बताया है कि एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। एनसीबी, मुंबई के जोनल
डायरेक्टर ऑफिसर समीर वानखेडे ने बताया, भारती और उनके हसबैंड दोनों को नशीले पदार्थ रखने के मामले में सवाल जवाब के लिए हिरासत में ले लिया गया है। ड्रग्स से जुड़े मामले की तहकीकात को लेकर एनसीबी की टीम अब भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के फ्लैट तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से कुछ मात्रा में संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया है। भारती और हर्ष को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी की ओर से दोनों को समन भेज गया था।
बता दें कि बॉलिवु़ड में ड्रग्स की जांच के लपेटे में अब तक कई सिलेब्रिटीज़ के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आने का यह सिलसिला जारी है।

