- Back to Home »
- Crime / Sex »
- किसान आंदोलन हुआ हिंसक...पुलिस-किसान आमने सामने
Posted by : achhiduniya
26 November 2020
तीन राज्यों के किसान केंद्र सरकार के नए श्रम क़ानून का विरोध कर रहे हैं। किसान आंदोलनकारियों ने आज दिल्ली में घुस कर चक्का जाम की योजना बनाई थी और आज सुबह से ही किसान प्रदर्शनकारी दिल्ली में प्रवेश करने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को इन किसानों पर छोड़ने पड़े हैं आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार तो वहीं दूसरी तरफ इन प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस के
बैरिकेड्स नदी में फेंकने शुरू कर दिए। दिल्ली कूच करने के लिए निकले हुए ये प्रदर्शनकारी किसान केद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में दो दिन प्रदर्शन करना चाहते हैं। 26 नवम्बर से लेकर 28 नवंबर तक के दिल्ली कूच पर निकले इन किसान आंदोलनकारियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बलों की जम कर तैनाती की गई है। जब इन किसानों को अंबाला हाईवे पर रोका गया तो इन्होने बैरिकेड्स लिए पुलिसजनों के साथ झड़प करने की भरसक कोशिश की। अब तक सौ किसानों के हिरासत में लिए जाने की खबर है। सारे इलाके में धारा 144 लागू हालात पर नज़र रखने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। किसान संगठनों ने दावा किया है कि दिल्ली कूच के लिए एक लाख किसान जुटेंगे। किसानों ने रोके जाने पर दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते को जाम करने की धमकी भी दी है।

