- Back to Home »
- National News »
- मोदी सरकार ने आय बढ़ाई,लेकिन आम आदमी और किसान की नही बल्कि अडानी-अंबानी की...कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
मोदी सरकार ने आय बढ़ाई,लेकिन आम आदमी और किसान की नही बल्कि अडानी-अंबानी की...कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
29 November 2020
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर
निशाना साधते हुए
प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम
पर राहुल ने कहा कि यह किसानों की बात करने का समय है। राहुल ने आरोप लगाया कि
मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय अडानी-अंबानी आय कई गुना बढ़ा
दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, वादा था किसानों की आय दोगुनी
करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी, लेकिन अडानी-अंबानी की। उन्होंने
आगे लिखा, जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वे क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे। दिल्ली में
विरोध प्रदर्शन करने आ रहे हजारों किसान सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर अब भी जमे हुए
हैं। उन्होंने बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन करने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा
दिया। उनका कहना है कि वह सिंघु बॉर्डर पर ही जमे रहेंगे, जब तक सरकार कृषि कानून वापस लेने का आश्वासन नहीं देगी। पंजाब
और हरियाणा के किसानों ने सिंधु और टिकरी बॉर्डर एंट्री पॉइंट पर रैली जारी रखी है, वहीं उत्तर प्रदेश के किसान भी राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश
करने के लिए रविवार सुबह दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के पास गाजीपुर में इकट्ठा हुए।
पुलिस अधिकारियों ने किसानों के साथ बातचीत की।


