- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी व शाह पर गरजे असदुद्दीन ओवैसी,कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
29 November 2020
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिम {AIMIM} के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक रैली को संबोधित
करते हुए कहा कि ऐसा नहीं लग रहा है कि ये हैदराबाद का चुनाव है, ऐसा लग रहा है कि हम प्रधानमंत्री चुन रहे हैं। बीजेपी ने निकाय
चुनाव प्रचा
र में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रखा है। ओवैसी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव में प्रचार करने के लिए अब सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बच गए हैं। ओवैसी ने कहा,हैदराबाद का चुनाव इस तरह से लड़ा जा रहा है जैसे कि हैदराबाद के लोग नया वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) चुनने जा रहे हैं। किसी ने मुझे जिन्ना कहा कुछ और लोग बकवास और झूठ कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने बड़े मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को बुलाया है। अब सिर्फ हैदराबाद निकाय चुनाव में प्रचार के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बुलाना बचा है। आप उन्हें बुला सकते हैं, लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। इंशाअल्लाह, मजलिस (AIMIM) चुनाव में जीतेगी। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावी मैदान में उतार दिया है। गृह मंत्री अमित शाह भी आज हैदराबाद में रोड शो कर रहे हैं। हैदराबाद निकाय चुनाव में मतदान एक दिसंबर को होना है।