- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- CG – CM भूपेश बघेल को इस शख्स ने क्यू मारे कोड़े...?
Posted by : achhiduniya
15 November 2020
दीपवाली के बाद गोवर्धन पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी पहुंचे। यहां
पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए कोड़े {सांटा} का प्रहार झेलने की परंपरा सीएम ने निभाई। हर बार गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह
प्रहार करते थे, उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे
बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के
लिए मनाई जाती है। सीएम ने कहा कि इस बात का दुख है कि इस बार भरोसा ठाकुर हमारे
बीच नहीं हैं। खुशी इस बात की है कि उनके सुपुत्र बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे
हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है। हमेशा मास्क पहने
रहे, हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें। मुख्यमंत्री
भूपेश ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की
सुख समृद्धि की कामना की।

