- Back to Home »
- Sports »
- MS धोनी के बाद विकेटकीपर के लिए ये है अच्छे दावेदार...सेलेक्टर्स का दावा
Posted by : achhiduniya
15 November 2020
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए विकेटकीपर की तलाश करने का बड़ा काम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होगी। इस दौरे का आगाज तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगा। इसके बाद तीन मैचों की टी-20 और फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले इसी साल 15 अगस्त के
दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के स्लॉट के लिए कई दावेदार हैं। केएल राहुल से लेकर संजू सैमसन तक कई खिलाड़ी इस पोस्ट के लिए लाइन में हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही हैं, जो धोनी की पोजिशन में फिट हो सकते हैं। ऐसे में पूर्व बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टी20 और वनडे के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन को सबसे बड़ा दावेदार बताया है। एमएसके प्रसाद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, इस पॉकेट डाइनामाइट को एक्शन में देखना काफी दिलचस्प होगा। उनका आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा है। पहले नंबर पर चार पर बल्लेबाजी करना और फिर बाद में ओपनिंग करना, उसकी अनुकूलनशीलता और स्वभाव को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा,टीम की आवश्यकताओं के अनुसार गियर बदलने की उनकी क्षमता निश्चित रूप से उन्हें आने वाले समय में टी-20 और वनडे दोनों में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज स्लॉट के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में जगह देगी। प्रसाद ने कहा, अगर वह विकेटकीपिंग अच्छी करते हैं और साथ ही आईपीएल जैसी ही बल्लेबाजी करते रहते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खास बन सकते हैं।

