Posted by : achhiduniya 23 November 2020

 ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की वैक्‍सीन फेज 3 ट्रायल में 70 फीसदी से ज्‍यादा असरदार रही। सोमवार को जारी अंतरिम एनालिसिस के मुताबिक, दो तरह की डोज के आंकड़े एक साथ रखने पर वैक्‍सीन की प्रभावोत्‍पादकता 70.4% रही। रिसर्चर्स के मुताबिक, अलग-अलग करने पर वैक्‍सीन 90% तक असरदार मिली। ऑक्‍सफर्ड वैक्‍सीन ग्रुप के डायरेक्‍टर और इस ट्रायल के चीफ इनवेस्टिगेटर प्रोफेसर 

एंड्रयू पोलार्ड के मुताबिक, यह नतीजे दिखाते हैं कि एक असरदार वैक्‍सीन कई जिंदगियां बचा सकती है। उन्‍होंने बताया कि डोज के चार पैटर्न्‍स में से एक में वैक्‍सीन 90% तक असरदार रही और अगर हम वही पैटर्न अपनाएं तो कई लोगों को वैक्‍सीन दी जा सकती है। ट्रायल में पता चला कि अगर वैक्‍सीन की पहली डोज आधी दी जाए और दूसरी डोज पूरी तो यह 90% तक असर करती है। ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की Covishield वैक्‍सीन की ग्‍लोबल रेस के फ्रंटरनर्स में शामिल है। फाइजर और मॉडर्ना के टीके 90% से ज्‍यादा असरदार रहे हैं लेकिन उनकी कीमतें इतनी हैं कि वह मध्‍य और निम्‍न आय वाले देशों 

के लिए मुफीद नहीं। रईस देशों से इतर दुनिया के लिए ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की वैक्‍सीन ही उम्‍मीदें जगा रही है। लंदन की एक रिसर्च फर्म के अनुसार, मध्‍य और निम्‍न आय वाले देशों में 40% खपत इसी टीके की होगी। यह वैक्‍सीन फाइजर के मुकाबले बेहद सस्‍ती है और कई देशों में इसका प्रॉडक्‍शन होगा। इसके लिए अल्‍ट्रा-कोल्‍ड टेम्‍प्रेचर की भी जरूरत नहीं है। ऑक्‍सफर्ड और एस्‍ट्राजेनेका मिलकर अब वैक्‍सीन का यह अंतरिम एनालिसिस यूके में ड्रग रेगुलेटर के सामने रखेंगे। अगर वैक्‍सीन को इमर्जेंसी अप्रूवल मिलता है तो दिसंबर से यह वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो सकती है। यूके में 

इमर्जेंसी अप्रूवल पर भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की भी नजर होगी। उसने एस्‍ट्राजेनेका से वैक्‍सीन की 100 करोड़ डोज की डील की है। अगर यूके में इमर्जेंसी अप्रूवल मिलता है तो कंपनी भारत में भी वैक्‍सीन के उसी डेटा के आधार पर इमर्जेंसी अप्रूवल के लिए अप्‍लाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत में 'कोविशील्‍ड' नाम से यह टीका जनवरी तक उपलब्‍ध हो सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -