- Back to Home »
- Judiciaries »
- क्या किया अब तक....? हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का केजरीवाल सरकार से सवाल...
Posted by : achhiduniya
23 November 2020
बीते दिनो दिल्ली हाई कोर्ट 11 नवंबर और 19 नवंबर को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को कड़ी फटकार लगा चुकी है। हाई कोर्ट ने 19 नवंबर की सुनवाई में तो यहां तक पूछ डाला कि 'मरने वालों के परिजनों को क्या जवाब दोगे? अब कोरोना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम सुन रहे हैं कि इस महीने कोरोना केस में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। हम सभी राज्यों से लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट चाहते हैं। अगर राज्यों ने तैयारी नहीं की तो दिसंबर में स्थिति बहुत भयावह हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई
शुक्रवार को करेगा। कोविड-19 महामारी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से कहा कि वो कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में उठाए गए अब तक के कदमों का विस्तृत ब्योरा दे। कोर्ट ने कहा, हम जानना चाहते हैं कि आप स्थिति को कैसे संभाल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार की सुनवाई के दौरान कहा कि पिछले दो हफ्तों में हालात बिगड़ गए हैं। उसने दिल्ली सरकार से कहा कि वो कोविड मरीजों की देखभाल की व्यवस्था का अद्यतन ब्योरा पेश करे। इस पर दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया कि अब प्रदेश के

