- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- Koo के बाद Twitter को टक्कर देगा देसी Tooter….
Posted by : achhiduniya
26 November 2020
स्वदेशी सोशल नेटवर्क Tooter को मेड इन इंडिया के तहत शुरू किया गया है। खास बात ये है कि Tooter पर खुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना अकाउंट बनाया है, जो कि एक वेरिफाइड अकाउंट है। इस के बाद से ये ऐप और ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। Tooter पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एक्टर
अभिषेक बच्चन, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी ऑफिशियल अकाउंट मौजूद है। इनके अलावा BJP का भी इस पर आधिकारिक अकाउंट बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tooter को इस साल जून-जुलाई में लॉन्च किया गया था,लेकिन लोगों के बीच ये अब चर्चा में आया है। Tooter ने अपने साइट पर हमारे बारे में में लिखा है कि हमारा मानना है कि भारत में एक स्वदेशी सोशल नेटवर्क होना चाहिए। Tooter स्वदेशी आंदोलन 2.0 है। इस आंदोलन में हमसे जुड़ें। Tooter ने Made in India टैग पर जोर दिया है।
