- Back to Home »
- Politics »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी चुनौती AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने,क्या है पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
26 November 2020
हैदराबाद से सांसद और AIMIM {ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन}चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी नेताओं को चुनौती दी है कि वो चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाकर आजमा लें और देखें कि बीजेपी इस शहर में कितनी सीटें जीतती हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, आप नरेंद्र मोदी को पुराने शहर में ले आइए
और चुनाव प्रचार कीजिए। हम देखते हैं कि क्या होता है? यहां उनकी बैठकें और रैलियां आयोजित करवा लें हम देखेंगे कि आप कितनी सीटें जीतते हैं? ओवैसी ने आगे कहा,ये नगरपालिका चुनाव है, फिर भी वे विकास के बारे में बात नहीं करेंगे। हैदराबाद एक विकसित शहर बन गया है, कई MNCs यहां स्थापित किए गए हैं, लेकिन भाजपा हैदराबाद के ब्रांड नाम को नीचे लाकर इसे नष्ट करना चाहती है। हैदराबाद से चार बार सांसद ओवैसी द्वारा प्रधानमंत्री को तब चुनौती दी

