- Back to Home »
- Property / Investment »
- आर्थिक संकट के बावजूद सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम {MSME} क्षेत्र अच्छा काम कर रहा...केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
आर्थिक संकट के बावजूद सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम {MSME} क्षेत्र अच्छा काम कर रहा...केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
30 November 2020
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म,लघु एवं मझोला उपक्रम {MSME} मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसे में देश के विनिर्माण क्षेत्र के पास अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने तथा देश से निर्यात को प्रोत्साहन देने का अवसर है। गडकरी ने डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,मुझे विश्वास है कि हमें वैक्सीन जल्द से जल्द मिल जाएगी। शत प्रतिशत हम
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे और साथ ही आर्थिक युद्ध में भी विजय हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा कंपनियों के लिए घोषित बिना गारंटी वाले तीन लाख करोड़ रुपये के स्वत: ऋण में से 1.48 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। मंत्री ने कहा,हमने चीन से अपना आयात घटाया है। निर्यात भी बढ़ रहा है। अभी तक का रुख सकारात्मक है और मुझे इस क्षेत्र में अच्छे नतीजों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के बावजूद सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम {MSME} क्षेत्र अच्छा काम कर रहा है। इस योजना के तहत MSME इकाइयां,कारोबारी उपक्रम,कारोबार के उद्देश्य से
व्यक्तिगत ऋण और मुद्रा ऋण लेने वाले कर्ज ले सकते हैं। MSME क्षेत्र के लिए योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा,हमने उनके लिए 93 योजनाएं मंजूर की हैं। करीब 100 योजनाएं पाइपलाइन में हैं। हम इन योजनाओं को भी जल्द लागू करने की तैयारी कर रहे हैं.। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल जैसे उत्पादों के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गडकरी ने बताया कि MSME मंत्रालय शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों मसलन IIT और NIIT के साथ मिलकर विशिष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग का मौजूदा वार्षिक कारोबार 80,000 करोड़ रुपये का है। इसे अगले दो साल में बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करने की योजना है।


