- Back to Home »
- Religion / Social »
- पूरे देश के साथ शहर की संगत ने मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 551 वा प्रकाश पर्व...
Posted by : achhiduniya
30 November 2020
नागपुर:- श्री गुरु नानकदेव जी के 551 वे प्रकाश पर्व को जहां पूरे देश में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया,वही नागपुर के कामठी रोड स्थित सिंघ सभा गुरुद्वारे में भी बड़ी श्रद्धा व कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गया। दो दिन चले विशेष कार्यकर्म में विभिन्न रागी जत्थो ने संगत को कथा कीर्तन श्रवण कराकर गुरुओ के प्रगट उत्सव की साखियो से निहाल कर रसभरे कीर्तन से
आनंदित किया। हरी कीर्तन के साथ-साथ संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। नागपुर के कामठी रोड स्थित सिंघ सभा गुरुद्वारे के अलावा रामदास पेठ गुरुद्वारा,बाबा बुढाजी नगर टेका नाका,श्री करगीधर दरबार,श्री गुरुनानक दरबार गुरुनानक पूरा,श्री करगीधर सत्संग मण्डल जरिपटका में भी बड़ी श्रद्धा उमंग और उत्साह व कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गया। वही नागपुर शहर के मानकापूर संत ज्ञानेश्वर कॉलनी मे श्री गुरुनानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे पूजा अर्चना व पुष्प माल्या अर्पण कर केक काटा गया। सभी आम नागरिकको के साथ श्री गुरूनानक देव जी का जन्मदिन मनाया गया। मिठाई व केक बाटकर प्रेम सद्भावना का संदेश दिया गया साथ ही नारे लगाये “वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह” “जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल”। समाजसेविका सिमरन कौर की अध्यक्षता मे यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख उपस्थिती मे शिवसेना दक्षिण पश्चिम विधानसभा संघटक प्रवीण बालमुकुंद शर्मा के हस्ते श्री गुरुनानक देव जी की पूजा अर्चना कर पुष्पमाला अर्पण व केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपशहर प्रमुख पराग दामले, रचना गजबे शुभांगी लाडे अमिता धावडे रंजना शिवणकर रंजना भुजाडे पूजा लांडे सामाजिक कार्यकर्ता आदी नागरिक उपस्थित थे।


