- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- NDA को RLP घटक दल की धमकी,केंद्र कृषि कानून पर पुनर्विचार करे वर्ना हम समर्थन वापस लेने पर विचार करेंगे..
NDA को RLP घटक दल की धमकी,केंद्र कृषि कानून पर पुनर्विचार करे वर्ना हम समर्थन वापस लेने पर विचार करेंगे..
Posted by : achhiduniya
30 November 2020
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक व राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को मोदी सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है,अमित शाह जी, देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाए गए तीन विधेयकों को
तत्काल वापस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए। बेनीवाल ने आगे लिखा, चूंकि आएलपी, राजग का घटक दल है परन्तु आरएलपी की ताकत किसान व जवान है, इसलिए अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो मुझे किसान हित में राजग का सहयोगी दल बने रहने के विषय पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। अमित शाह को पत्र लिखे पत्र में उन्होंने मोदी सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की उन्होंने कानून वापस न लेने पर एनडीए छोड़ने की धमकी भी दी है। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने केंद्र सरकार से हाल में लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वह एनडीए का सहयोगी दल बने रहने पर पुनर्विचार करेगी।

