- Back to Home »
- State News »
- देव दीपावली के मौके पर गंगा के 84 घाटों पर लगभग 15 लाख दीए जलाए जाएंगे...पीएम मोदी होंगे साक्षी..
Posted by : achhiduniya
30 November 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ
ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सीधा वाराणसी के खजूरी पहुंचे, जहां उन्होंने सिक्स लेन हाईवे का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया। देव
दीपावली के मौके पर गंगा के 84 घाटों पर लगभग 15 लाख दीए जलाए जाएंगे। इस दौरान
देश की खुशहाली के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन
दीपक भी जलाएंगे। कोरोना काल में पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा है। मोदी
क्रूज पर बैठकर गंगा घाटों की दिव्य छटा का भी आनंद लेंगे।

