- Back to Home »
- Politics »
- आधा भारत भूखा है, 1000 करोड़ में नया संसद भवन क्यों....? MNM चीफ कमल हासन का सवाल..
Posted by : achhiduniya
13 December 2020
मक्कल निधि मय्यम {MNM }चीफ कमल हासन ने नए संसद भवन को लेकर केंद्र की मोदी सरकर पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम {MNM } के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रविवार को सवाल उठाया कि जब देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण नौकरियां जा रही हैं, आधा भारत
भूखा है, ऐसे में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया संसद भवन क्यों? कमल हासन ने कहा, जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण हो रहा तो उस समय हजारों लोग मरे। शासकों ने कहा कि ये दीवार लोगों की रक्षा के लिए है। किसकी रक्षा के लिए आप 1000 करोड़ रुपये का नया संसद भवन का निर्माण करा रहे हैं? माननीय प्रधानमंत्री जी इसका जवाब दीजिये। मक्कल निधि मय्यम{MNM } प्रमुख कमल हासन अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से अपना चुनाव अभियान मदुरई में शुरू कर दिया है। अब चुनाव अभियान के दौरान हासन मदुरै, थेणी, डिंडीगुल, विरूद्धुनगर, तिरूनलवेली, तूतिकोरीन और कन्याकुमारी जिलों की यात्रा करेंगे।
