- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कृषि कानून के विरोध में DIG लखविंदर सिंह जाखड़ का इस्तीफा,करेंगे किसान आंदोलन का समर्थन...
Posted by : achhiduniya
13 December 2020
पंजाब में किसानों के प्रदर्शन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। खेल जगत से लेकर, साहित्य और राजनीति के दिग्गज भी खुलकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी अपना सम्मान लौटा चुके हैं। वहीं अब पंजाब के DIG (जेल) लखविंदर सिंह जाखड़ ने किसानों के मुद्दे पर समर्थन की बात करते हुए राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) को
अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जाखड़ ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखते हुए सेवा से प्रीमेचूर रिटायरमेंट लेने की बात कही। उन्होंने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं कृषि कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे अपने किसान भाइयों के साथ हूं। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखविंदर सस्पेंड चल रहे हैं। कुछ महीने पहले जेल अधिकारी से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में वह सस्पेंड हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
