- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना वायरस 10 वर्षों तक हमारे साथ रहेगा..जर्मनी की बायोएनटेक फाइजर के प्रमुख वैज्ञानिक अगुर साहिन
Posted by : achhiduniya
24 December 2020
कोरोना वायरस को लेकर WHO के कई शोधकर्ताओं ने शुरुआत में ही कह दिया था कि लंबे समय तक इसका असर देखने को मिल सकता है। अब अमेरिका में फाइजर (Pfizer) की कोरोनो वैक्सीन बनाने वाली टीम के प्रमुख वैज्ञानिक अगुर साहिन ने कहा है कि यह वायरस अगले दस वर्षों तक हमारे साथ रहेगा। दुनिया की पहली अधिकृत कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्माता ने महामारी को लेकर
चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैक्सीन निर्माता के मुताबिक कोरोना का ये जानलेवा वायरस आने वाले कई सालों तक अस्तित्व में रह सकता है। फाइजर के प्रमुख वैज्ञानिक ने कहा, हमें इस सच को स्वीकार करना होगा कि कोरोना महामारी अभी इतनी जल्दी खत्म होने वाली नहीं। समय समय पर इसका प्रकोप थोड़ा बहुत कम या फिर ज्यादा हो सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि दुनिया इस महामारी से पहले की तरह सामान्य हो सकती है, तो उन्होंने कहा कि हमें इस 'सामान्य' शब्द की नई परिभाषा समझनी होगी। साहिन ने कहा कि नए सामान्य का अर्थ यह नहीं होगा कि सभी देशों को पहले की तरह लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में जाना ही पड़ेगा, लेकिन सभी लोगों को एहतियात तो हर हाल में बरतना ही होगा। जर्मनी की बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अगुर साहिन ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर के साथ वैक्सीन बनाने को लेकर हाथ मिलाया और बेहद कम समय में उनकी वैक्सीन को मंजूरी भी मिल गई। साहिन ने ये भी कहा कि दुनिया की कम से कम 60 से 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण होना जरूरी है ताकि महामारी को लेकर भविष्य के प्रकोप को रोका जा सके।

