- Back to Home »
- Tours / Travels »
- 18 नए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया..केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
18 नए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया..केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
24 December 2020
केंद्र सरकार ने राजस्थान में 18 नए राष्ट्रीय राजमार्ग का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन 18 नई परियोजनाओं में कुल लगभग 1 हज़ार 127 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं। जिनपर करीब 8,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय
राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी समेत संबंधित क्षेत्रों के सांसद और विधायक जुड़े थे। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लंबे समय से उनके संसदीय क्षेत्र जोधपुर में एलिवेटेड रोड की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एक सप्ताह पहले ही इस मामले में गडकरी से मुलाकात कर मांग की थी, जिसे आज पूरा कर जोधपुर वासियों को बड़ी सौगात दी गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। शेखावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय से ही भारत में सड़कों का जाल बिछाया गया। देश की औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में सड़कों का अहम योगदान है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इसलिए समृद्ध है क्योंकि वहां रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है।

