- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- अरुंधति गोल्ड स्कीम के अंतर्गत असम सरकार देगी बेटियों की शादी के लिए तोहफे में 10 ग्राम सोना...इन्हे मिलेगा लाभ
अरुंधति गोल्ड स्कीम के अंतर्गत असम सरकार देगी बेटियों की शादी के लिए तोहफे में 10 ग्राम सोना...इन्हे मिलेगा लाभ
Posted by : achhiduniya
09 December 2020
बेटियों के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के
लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती हैं। असम
सरकार की ओर से चलाई जा रही अरुंधति स्वर्ण योजना भी शामिल है। असम सरकार ने अरुंधति स्कीम को पिछले साल
लॉन्च किया था। असम सरकार ने अरुंधति गोल्ड स्कीम का शुभारंभ किया है। इस योजना के
अंतर्गत बेटियों की शादी के लिए सरकार 10 ग्राम
सोना तोहफे में दे रही है। यह स्कीम उन परिवारों के लिए जो अपनी बेटियों को तोहफे में गोल्ड
देना तो चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियों से ऐसा कर नहीं पाते। सरकार
वैसे तो बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाती है। उनकी शिक्षा से लेकर जीवन के कई
मौकों पर सरकारी स्कीम्स का फायदा मिलता है। अब अगर किसी बेटी की शादी होती है तो
सरकार उन्हें 10 ग्राम सोना देगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ
लेना चाहते हैं तो
इसके लिए आवेदन करना होगा। अरुंधति गोल्ड योजना उन परिवारों को मिलेगी जिनकी दो बेटियां हैं यानि अगर
किसी की तीन या इससे ज्यादा बेटियां हैं तो उन्हें इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।
ये गोल्ड स्कीम केवल उन्हीं के लिए जिसमें वर की उम्र 21 साल और वधू की उम्र 18 साल हो
चुकी हो। इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के परिवार की सालाना आमदनी 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए, इससे
ज्यादा होने पर स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।


