- Back to Home »
- State News »
- पिछली सरकारो की तरह लिए-दिए से नही,मेरिट के आधार पर पोस्टिंग सीएम शिवराज ने अधिकारियों को हड़काया....
पिछली सरकारो की तरह लिए-दिए से नही,मेरिट के आधार पर पोस्टिंग सीएम शिवराज ने अधिकारियों को हड़काया....
Posted by : achhiduniya
09 December 2020
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने
मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम
से कलेक्टर्स,
कमिश्नर्स, पुलिस
अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी पीएस, कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद
रहे। मीटिंग शुरू होते ही सीएम ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि यह कान्फ्रेंस कोई
कर्मकांड नहीं है, मैं स्पष्ट कर दूं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को
सुशासन का स्पष्ट मतलब समझाते हुए कहा कि बिना लिए-दिए समय पर जनता को शासन द्वारा
दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा,एक बात और साफ कर दूं कि यह अलग सरकार है। यहां पोस्टिंग का
आधार मेरिट होगा। पिछली सरकार की तरह नहीं कि लिए-दिए और पोस्टिंग दे दी जाए। हर
माह आपको हम एजेंडा देंगे जिस पर आपको काम करना होगा। यह एजेंडा कई माह तक चल
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए अधिकारियों से कहा कि उनकी
सरकार का किसी से भी राग.द्वेष नहीं है। जो अच्छा करेगा उसे सराहा जाएगा, लेकिन जिस ने गलती की उसे हटाने में देर नहीं होगी। शिवराज ने
कहा कि लोकतंत्र में सबसे ज्यादा जरूरी है संवाद। अधिकारियों को जनता से
कम्युनिकेशन करना होगा। आप यह न सोचें कि आप अधिकारी हैं तो जनता से दूर हो जाए। कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी, आईजी सब अपनी भूमिका समझें।
जनता से निरंतर संवाद रखें। इसलिए लगातार जनप्रतिनिधि से कम्युनिकेशन बनाए रखें। शिवराज
ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के कल्याण, विकास, भलाई के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा। अधिकारियों से कहा कि
आपको शासन की गतिविधियों को जमीन पर उतारना है। सीएम ने कहा, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को जमीन पर उतारना है, यह समय से हमको पूरा करना है। आप शासन के प्रतिनिधि हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप मुख्यमंत्री के
प्रतिनिधि हैं। मुख्यमंत्री के दिल में जैसी तड़प है वैसी तड़प आपके दिलों में
होना चाहिए। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं, आप भी
अपना सर्वश्रेष्ठ दें।



