- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- अभी काबू में है कोविड-19 का नया स्ट्रेन...WHO
Posted by : achhiduniya
22 December 2020
ब्रिटेन में कोविड-19 का नया स्ट्रेन मिला है, जो काफी तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर दुनियाभर में दहशत का
माहौल है। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन{WHO} ने कहा
है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार अभी बेकाबू नहीं हुआ है और अभी इसे काबू में
किया जा सकता है। WHO के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान {Michael Ryan} ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कई जगहों पर कोरोना वायरस
का इससे भी ज्यादा संक्रमण देखा है और नियंत्रण भी पाया है। इसी तरह हम कोरोना के
नए स्ट्रेन पर भी काबू पा सकते हैं। WHO के आपातकाल
विभाग के प्रमुख माइकल रेयान{Michael Ryan} ने
बताया कि वर्तमान में हमारे पास जो उपाय हैं, वे सही
हैं। हमें बस इसे थोड़ी अधिक तेजी के साथ करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि
हम इस वायरस को नियंत्रण में ला सकते हैं।

