Posted by : achhiduniya 22 December 2020

बीते दिनो पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जल्द ही देश में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारी चार अलग-अलग कंपनियां कर रही है। देश में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है और जल्द ही लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा। 28 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine In India) की 

पहली खेप आने वाली है। केंद्र ने राज्‍य सरकारों को साथ लेकर चार महीने पहले ही कोविड टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी थीं। राज्‍य, जिला और ब्‍लॉक लेवल पर टास्‍क फोर्सेज बनाई गई हैं। मास्‍टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दी जा चुकी है जो पूरे देशभर में कोविड टीकाकरण में शामिल वालंटियर्स को ट्रेन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, 260 जिलों में 20,000 से ज्‍यादा लोगों को ट्रेनिंग मिल भी चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने इस 

बारे में आज जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 28 दिसंबर को कोरोना वैक्सीन  की पहली खेप आ जाएगी। हम 80 लाख वियाल एक दिन में हैंडल करने की क्षमता रखते हैं। भारत में कोविशील्ड वैक्सीन का ट्रायल काफी पहले चल रहा था और यह वैक्सीन की दौड़ में सबसे आगे है। Co-WIN नाम का एक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म बनाया गया है जिससे कोविड-19 वैक्‍सीन डिलिवरी की रियल-टाइम में मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसका मोबाइल ऐप भी डेव्लप किया गया है। हर्षवर्धन ने कहा, Co-WIN को ऐसे प्‍लेटफॉर्म की तरह डेव्लप किया गया है जहां 

वैक्‍सीन को उसके तापमान के साथ ट्रैक किया जाएगा। यह संभावित लाभार्थी का भी तब तक ब्‍यौरा रखेगी जब तक उसे दूसरी डोज नहीं मिल जाती और सर्टिफिकेट नहीं जनरेट होता। देशभर में 28,000 से 29,000 के बीच कोल्‍ड चेन पॉइंट्स हैं, जिन्‍हें स्‍ट्रीमलाइन किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक, सरकार जनवरी से लोगों को टीका लगाना शुरू कर सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -