- Back to Home »
- National News »
- 2 मुद्दो पर सहमति के बाद असंतुष्ट किसान 4 जनवरी को अगली वार्ता...
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
किसान संगठनो की बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स करते हुए बताया कि किसानों के दो मुद्दों पर मांगों को मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही एमएसपी (MSP) की भी लिखित गारंटी दी जाएगी। हालांकि आज की बैठक के बाद
भी किसान नेता पूरी तरह सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। वे लगातार सरकार की तरफ से कमेटी बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि हमने जो बिंदु आपके सामने रखे थे उस पर एक-एक करके हम सरकार का रुख जानना चाहते हैं। बैठक के दौरान सरकार ने ये भी कहा कि जब तक किसान प्रदर्शनकारी आंदोलन वापस करने का फैसला नहीं करते, तब तक सरकार किसी भी सुधार को लेकर आश्वासन नहीं दे सकती है। बैठक में किसानों की दो मांगों को सरकार ने मंजूर कर लिया है। सरकार पराली और बिजली सुधार के मुद्दे पर किसानों की मांग मानने को तैयार हो गई है। बैठक खत्म होते-होते दो मांगों को सरकार ने मंजूर कर लिया। हालांकि बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत 4 जनवरी को होने वाली बैठक में होगी।
