- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा...
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
महाराष्ट्र के मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को
664 यात्री पहुंचे जिनमें से 361 मुसाफिरों को शहर में आइसोलेशन में रखा गया है।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल नौ अंतरराष्ट्रीय उड़ाने यहां
पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 254 यात्रियों
को अन्य राज्य जाने दिया गया जबकि कुछ मुसाफिरों को गर्भवती होने और अधिक उम्र
होने जैसे कारणों के चलते अनिवार्य पृथक-वास
नियम से छूट दी गई है। नगर निकाय ने
यूरोपीय देशों और पश्चिम एशिया से आने वाले यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन
में रखने के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया में रविवार को संशोधन किया था। इसे
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद जारी किया गया था। कोरोना
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 जनवरी 2021 तक लॉकडाउन प्रतिबंधों
को बढ़ा दिया है। एक आदेश में कहा गया है राज्य सरकार का मानना है कि कोविड-19 वायरस
के प्रसार से महाराष्ट्र राज्य को खतरा है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपाय किए गए हैं। सरकार
ने महामारी अधिनियम 1897 और आपदा एक्ट 2005 के तहत
31 जनवरी तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। आदेश में कहा गया
है कि कोविड को लेकर जो वर्तमान में गाइडलाइन है वो जारी रहेगी। महाराष्ट्र में
कोरोना वायरस संक्रमण के 3018 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या
मंगलवार को बढ़कर 19,25,066 हो गई। महाराष्ट्र
के पड़ोसी राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद
संक्रमितों की कुल 


