- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- सांबा सेक्टर में मिली सुरंग से ही आतंकियों ने घुसपैठ की थी, पाकिस्तान की ओर 200 मीटर अंदर तक गए भारतीय सेना के जवान...BSF डीजी राकेश अस्थाना
सांबा सेक्टर में मिली सुरंग से ही आतंकियों ने घुसपैठ की थी, पाकिस्तान की ओर 200 मीटर अंदर तक गए भारतीय सेना के जवान...BSF डीजी राकेश अस्थाना
Posted by : achhiduniya
01 December 2020
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स {BSF} के डीजी राकेश अस्थाना ने ऑपरेशन के बारे में बात की और कहा, सुरक्षा बलों द्वारा एक एनकाउंटर में ढेर किए गए आतंकियों के
पास से बरामद हुए मोबाइल फोन से बीएसएफ ने जमीन के अंदर सुरंग को खोज निकाला था।
सांबा सेक्टर में मिली सुरंग से ही आतंकियों ने घुसपैठ की थी। बीएसएफ के स्थापना
दिवस पर राकेश अस्थाना ने भाषण देते हुए ये बातें कहीं हालांकि, उन्होंने ऑपरेशन के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। पिछले
दिनों बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा अभियान के तहत सुरंग खोज निकाली थी।
इस सुरंग का पता 48 बीएसएफ के दीपक राणा के नेतृत्व में काम कर रहे बीएसएफ के सात
कर्मियों की एक टीम ने लगाया था। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जामवाल ने
कहा था, ऐसा लगता है कि नगरोटा एनकाउंटर में शामिल रहे आतंकवादियों ने
इस सुरंग का इस्तेमाल किया था। हमें लगता है कि उनके पास गाइड भी थे,जो कि उन्हें नेशनल हाईवे तक लेकर गए थे।

