- Back to Home »
- Property / Investment »
- 24×7 RTGS की सुविधा हुई शुरू,RBI की लगी मोहर...
Posted by : achhiduniya
14 December 2020
अब तक RTGS {रियल
टाइम ग्रॉस सेटलमेंट} की सुविधा महीने के दूसरे
चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
मिलती थी, लेकिन अब ये सुविधा पूरे साल हर टाइम उपलब्ध होगी। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना संकट काल में देश
में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में काफी तेजी आई है। जिसके बाद आरबीआई ने RTGS की सुविधा 24X7 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला
किया। RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बात का ऐलान किया है। RBI गर्वनर ने कहा, यह सेवा 14 दिसंबर से 24 घंटे, सातों दिन मिलेगी। यानी ग्राहक साल 365 दिन तुरंत भुगतान कर
सकेंगे। RTGS यह एक फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया है। जिसके द्वारा आसानी
से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजे या प्राप्त किये जा सकते
है। आरटीजीएस के लिए कम से कम राशि जहां 2 लाख है वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस व्यवस्था में पैसा तुरंत
ट्रांसफर किया जा सकता है। RTGS की सुविधा 26 मार्च 2004 को
शुरु हुई थी। तब इसमें सिर्फ 4 बैंक थे।


