- Back to Home »
- Discussion »
- कृषि कानून रद्द होना असंभव संवाद से किसानो की समस्या का समाधान संभव...केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले
कृषि कानून रद्द होना असंभव संवाद से किसानो की समस्या का समाधान संभव...केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले
Posted by : achhiduniya
14 December 2020
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले
ने कहा है कि किसान आंदोलन आंदोलन से पाकिस्तान का संबंध नहीं हो सकता है। किसानों
के इस आंदोलन में पाकिस्तान या चीन पहुंच नहीं सकता है। आठवले ने यह भी कहा कि
कृषि सुधार कानून में बदलाव किया जा सकता है। सरकार भी इसके लिए तैयार है,लेकिन इस कानून को रद्द नहीं किया जा सकता है। किसानों ने कानून
रद्द करने की मांग पर अड़े नहीं रहना चाहिए। पत्रकार वार्ता में आठवले बोल रहे थे।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि
उसमें पाकिस्तान व चीन का हाथ है। बाहर से आंदोलन को बढ़ावा मिल रहा है। भड़काने का प्रयास किया जा
रहा है। आठवले ने कहा कि आंदोलन को लेकर राजनीति के बजाय सहमति से समाधान होना
चाहिए। सरकार से संवाद के लिए किसान आगे आएं। सरकार संवाद के लिए तैयार है। कृषि
सुधार कानून किसानों के हित में ही है। ठंडी के इस मौसम में किसानों को हो रही परेशानी
देखकर ठीक नहीं लगता है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि किसान आंदोलन में
माओवादी शामिल हो रहे है। इस बारे में आठवले ने कहा कि ऐसा है तो मामले की जांच
होना चाहिए। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल अकेले के भरोसे
पर सत्ता नहीं पायी जा सकती है। वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग में सहभागी होना चाहिए। देश के
नेतृत्व के मामले में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से दो बार अवसर छूटने के मामले पर
उन्होंने कहा कि पवार के साथ जो कुछ भी होता रहा ,सब
जानते हैं। मेरे जैसे कार्यकर्ता उनके समर्थक हैं। पवार राजग के साथ होते तो बात कुछ
और होती। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृति मिलने में हो रही परेशानी को लेकर कहा
कि छात्रवृति बंद नहीं होगी। जल्दी मिल जाएगी। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव का
जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा व रिपाई गठबंधन मजबूत हुआ है। मुंबई मनपा में भाजपा
गठबंधन ही जीतेगा। पत्रकार वार्ता में भूपेश थूलकर, राजन
वाघमारे, महेंद्र मानकर, बालू घरडे उपस्थित थे।



