- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना के नए स्ट्रेन से बड़ सकता है भारत का स्ट्रेस....ब्रिटेन से लौटे यात्रियो में से 6 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन...
कोरोना के नए स्ट्रेन से बड़ सकता है भारत का स्ट्रेस....ब्रिटेन से लौटे यात्रियो में से 6 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन...
Posted by : achhiduniya
29 December 2020
कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत में दस्तक देने से लोगों की चिंता बढ़ा दी। ये वही कोरोना स्ट्रेन जिसने पूरे ब्रिटेन में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा कर दी है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के 6 पॉजिटिव के मिले हैं। मंगलावार को भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि की है। नए कोरोना वायरस से संक्रमित ये 6 लोग ब्रिटेन से वापस लौटे हैं। इनमें से 3 बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और 1 पुणे की लैब के
जांच गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया। गौरतलब है की ब्रिटेन से भारत आने वाली प्लाइटस पर प्रतिबंध लगाने से पहले 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से करीब 33 हजार लोग भारत वापस आए थे। सभी यात्रियों की जांच करवाई गई। जिनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi में भेजा गया था। इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है।

