- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- इस प्रकार मिलते है घर में आर्थिक परेशानी के संकेत...?
Posted by : achhiduniya
29 December 2020
अपनी आर्थिक उन्नति व तरक्की के लिए लोग कई प्रकार
के जतन करते है, लेकिन कुछ बाते भूल जाते है,जैसे:- जिस घर
में हमेशा लड़ाई झगड़ा बना रहता है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर में लड़ाई झगड़ा होना बेहद अशुभ होता
है। इससे घर में धन की कमी बनी रहती है। कभी घर में क्लेश नहीं करना चाहिए। तुलसी
के पौधे का सूखना इस बात की ओर संकेत है कि घर में आर्थिक परेशानी आने वाली है। इसलिए घर में तुलसी के पौधे के
सूखते ही उसकी जगह पर तुलसी का हरा-भरा पौधा लगा देना चाहिए। घर में कांच का शीशा टूटना अशुभ माना जाता है। यह आने वाली आर्थिक मुताबिक की ओर संकेत करता है। इसलिए घर में कांच के शीशे को बेहद
संभालकर रखना चाहिए। जिन घरों में पूजा पाठ नहीं होता है वहां हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और ऐसी जगह से सकारात्मक ऊर्जा हमेशा दूर रहती है। जिसकी वजह से घर में धन की कमी हमेशा बनी
रहती है। घर में हमेशा पूजा पाठ करते रहना
चाहिए। जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों का अपमान किया जाता है। वहां पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। ऐसे
लोगों के घर में धन की कमी हमेशा बनी रहती है। इसलिए हमेशा बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में
कभी धन की समस्या नहीं रहती है।


