- Back to Home »
- Politics »
- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उगला जहर,बाबरी विध्वंस की बरसी पर बोले इस नाइंसाफी को कभी नहीं भुलाया जा सकता..
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उगला जहर,बाबरी विध्वंस की बरसी पर बोले इस नाइंसाफी को कभी नहीं भुलाया जा सकता..
Posted by : achhiduniya
06 December 2020
AIMIM
चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, आने वाली पीढ़ियों को याद
दिलाएं और उन्हें सिखाएं कि 400 से ज्यादा सालों तक अयोध्या में
हमारी बाबरी मस्जिद खड़ी थी। इस मस्जिद के हॉल में
हमारे पूर्वज इबादत करते थे और इसके आंगन में रोजा तोड़ते थे। जब उनकी मौत हो जाती
थी तो बगल के कब्रिस्तान में उन्हें
दफनाया जाता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नाइंसाफी को कभी नहीं भुलाया जा
सकता है। दूसरे ट्वीट में ओवैसी ने कहा, 22-23 दिसंबर
1949 की रात को हमारी बाबरी मस्जिद को अपवित्र किया गया और 42 सालों तक अवैध रूप से कब्जे में रखा गया। आज ही के दिन साल 1992 में पूरी दुनिया के सामने हमारी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया
था। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को एक दिन
की भी सजा नहीं हुई। इस नाइंसाफी को कभी मत भूलना। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक
पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बाबरी मस्जिद को लेकर
भाषण दे रहे हैं। वीडियो में ओवैसी ने कह रहे हैं,हमारी
लड़ाई जमीन की नहीं थी। जमीन देकर हमारी तौहीन की जा रही है। हमारी लड़ाई मस्जिद की थी, कानूनी अधिकार की थी। हमको भीख में कोई चीज नहीं चाहिए। हमारा
जो हक है, हमें दो। गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। हालांकि अब इक
मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आ चुका है और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण
शुरू हो चुका है। इसके अलावा मस्जिद ढहाने के मामले में भी कोर्ट ने सभी आरोपियों
को भी बाइज्जत बरी कर दिया।


