- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- सर्दियों के मौसम में धूप सेंकने के क्या है फायदे व नुकसान...?
Posted by : achhiduniya
06 December 2020
यह हम सभी जानते है की सर्दियों के मौसम में धूप
में बैठने से जहां एक तरफ ठंड कम लगती है वहीं ताजगी-स्फुर्ती का भी अहसाह होने
लगता है,लेकिन आप यह नही जानते की सूर्य की रौशनी यानि की धूप हमारे लिए कितनी आवश्यक है। धूप सेंकने से दिमाग की कोशिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने की
शक्ति मिलती है। ऐसे में दिमाग स्वस्थ
रहता है। अच्छी नींद के लिए भी धूप सेंकना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में मेलाटोनिन
हार्मोन पैदा होता है, जिससे सुकून भरी नींद आती है।
अच्छी नींद मानसिक तनाव को भी
कम करने में मदद करती है। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार सुबह या फिर शाम के समय लगभग 20-30 मिनट हल्की गुनगुनी धूप में बैठना चाहिए। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ध्यान रहे कि ज्यादा देर धूप में न बैठें, क्योंकि इससे टैनिंग की प्रॉब्लम हो सकती है। शरीर पर धूप पड़ने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। सूरज की किरणें पीलिया जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने की क्षमता रखती हैं। इसलिए पीलिया के मरीजों
को धूप में जरूर बैठना चाहिए। विटामिन डी शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। इस विटामिन का जरूरी नेचुरल सोर्स सूर्य की रोशनी ही है। शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी मौजूद होने पर ही शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। धूप सेंकने से शरीर को करीब 90 प्रतिशत तक विटामिन-डी मिलता है। ऐसे में इससे मांसपेशियों और हड्डियों में मजबूती आती है। इसके चलते जोड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। सूरज की किरणों से शरीर को कैंसर से लड़ने वाले तत्व मिलते हैं। इससे कैंसर का खतरा टल जाता
है। जिन्हें कैंसर है उनके
लिए धूप काफी लाभदायक होती है। अगर
शरीर में किसी तरह का फंगल इंफेक्शन हो जाए तो धूप में जरूर बैठें, क्योंकि धूप में बैठने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म हो जाता है।
धूप स्किन की समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत ही कारगार साबित होती है। धूप
सेंकने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी-खांसी, जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। सूरज की रोशनी में
ऐसे चमत्कारी गुण होते हैं, जिनके कारण शरीर पर विभिन्न
प्रकार के
इन्फेक्शंस के असर की आशंका कम हो जाती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी
मजबूत होती है। सूर्य की रोशनी ठंड से सिकुड़े शरीर को गर्माहट देती है,जिससे शरीर के भीतर की ठंडक और पित्त की कमी दूर होती है। आयुर्वेद
में सनबाथ को “आतप सेवन” नाम से
जाना जाता है। धूप से
होने वाले नुकसान की बात करें तो गर्मी के दिनो में अधिक देर तक धूप का सेवन अर्थात
धूप में रहने से हिट स्ट्रोक यानि लू लगने की संभावना बड़ जाती है।




