- Back to Home »
- Politics »
- स्नातक निर्वाचन सीटों पर कांटे की टक्कर में राजनैतिक पार्टियो की प्रतिष्ठा लगी दांव पर...
Posted by : achhiduniya
01 December 2020
शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठजोड़ वाली महाविकास आघाड़ी और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी और भाजपा प्रत्याशी संदीप जोशी के बीच मुकाबला है। जोशी नागपुर मनपा के महापौर भी हैं। औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर राकांपा प्रत्याशी सतीश चव्हाण और भाजपा उम्मीदवार शिरीष बोरालकर के बीच टक्कर है। इस सीट पर भाजपा के नेता रमेश पोकले ने बगावत करके निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।
वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयसिंहराव गायकवाड पाटील चुनाव के बीच भाजपा छोड़कर राकांपा में प्रवेश शामिल हो गए हैं। इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर राकांपा के उम्मीदवार अरुण लाड के खिलाफ भाजपा के संग्राम देशमुख मैदान में हैं। इस सीट पर प्रदेश राकांपा अध्यक्ष तथा प्रदेश के जलससांधन मंत्री जयंत पाटील और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की प्रतिष्ठा दांव पर है। विधान परिषद की अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन सीट से शिवसेना के उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे की टक्कर भाजपा के उम्मीदवार नितिन धांडे से है। पिछले चुनाव में देशपांडे निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। इस सीट पर भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे की बहन संगीता शिंदे (बोंडे) निर्दलीय मैदान में हैं। इस सीट से राकांपा के बागी चंद्रशेखर भोयर बतौर निर्दलिय मैदान में हैं। पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंत आसगावकर और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र पवार के बीच टक्कर होगी। पवार को शिक्षक परिषद ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं विधान परिषद की धुलिया-नंदुरबार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत पाटील और भाजपा के प्रत्याशी अमरीश पटेल के बीच मुकाबला है। विधान परिषद के छह सीटों पर होने वाले चुनाव में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

