Posted by : achhiduniya 10 December 2020

पश्चिम बंगाल में दो दिन के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर डायमंड हार्बर के नजदीक पथराव किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी डंडे भी चलाए गए। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर भी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। वह दक्षिण 24 परगना जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क को अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया जहां से जेपी नड्डा का 

काफिला गुजर रहा था। बता दें कि डायमंड हार्बर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है। हमले में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय समेत कई नेता बाल-बाल बच गए हैं। विजयवर्गीय के गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। विजयवर्गीय ने घटना का विडियो शेयर करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा और गाड़ी पर पथराव भी किया। विजयवर्गीय पर हुए हमले को नड्डा ने लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा,हमारे काफिले में कोई ऐसी कार 

नहीं थी जिस पर हमला न किया गया हो। मैं सुरक्षित हूं क्योंकि मैं बुलेटप्रूफ कार में था। पश्चिम बंगाल में इस तरह की अराजकता और अहिष्णुता को खत्म करना होगा।' जेपी नड्डा बोले, आज के हमले में मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय घायल हो गए हैं। यह लोकतंत्र में शर्म की बात है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, 'बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही टीएमसी गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर 


पथराव किया। बीजेपी ने इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला दिन बताया। वहीं टीएमसी ने कहा कि यह बीजेपी का भवानीपुर में आखिरी दौरा होगा। नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम दिलीप घोष ने कहा, यह भारतीय राजनीति के इतिहास का काला दिन है। पश्चिम बंगाल में मीडिया तक सुरक्षित नहीं है। एक बीजेपी नेता ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हमला था, पुलिस प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही थी। कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -