- Back to Home »
- Politics »
- असहिष्णुता का दूसरा नाम ममता बनर्जी…. बंगाल में सीएम पर गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
Posted by : achhiduniya
10 December 2020
2021
में बंगाल में चुनाव होने वाले है। ऐसे में नड्डा का ममता सरकार
के गढ़ में जाना अहम माना जा रहा है। भाजपा के मिशन बंगाल को लेकर पहुंचे नड्डा का एयरपोर्ट पर
स्वागत बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा शंखनाद और ढोल नगाड़ों के साथ किया
गया। नड्डा ने आज कोलकाता में 9 कार्यालयों का वर्चुअली
उद्घाटन किया। रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, ममता बनर्जी असहिष्णुता का दूसरा नाम है। रवीन्द्रनाथ जी ने जिस
तरह से देश को दृष्टि दी वो सभी जानते हैं, लेकिन
आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में बहुत मेहनत
करके गरीबों की सेवा की है। गरीबों को 1 करोड़ 6 लाख फूड पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं
ने बांटे, 30 हजार राशन किट, 31 लाख
फेसकवर, 1 करोड़ लोगों को पीएम केयर फंड से जोड़ा है। आज जिन कार्यालयों
का शिलान्यास हुआ है, वो सभी आधुनिक सुविधाओं से
सुसज्जित होगें। इनमें ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा, मीटिंग
हॉल जैसी कई सुविधाएं होंगी। उन्होनें कहा, कार्यालय
संस्कार के केंद्र हैं। भाजपा कार्यालय से चलती हैं। अन्य पार्टियां घरों से चलती हैं, यहीं उनके कार्यालय हैं। अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है, वो भी
परिवार की पार्टी बन गई है, लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही
परिवार है। मैं बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि वो हिम्मत के
साथ जुटे हुए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारा कार्यकर्ता 2021 में ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे। बंगाल में 130 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दे दी, मैंने
यहां 100 कार्यकर्ताओं का तर्पण खुद किया है। क्या ये वही बंगाल है जो
अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता था? ये
इंसानियत के भी विरुद्ध हैं और ये राजनीतिक असहिष्णुता की पराकाष्ठा है। नड्डा ने
कहा, जब मैं पश्चिम बंगाल में आया हूं तो मुझे दुख भी होता है
शर्मसार भी होता हूं। जो बंगाल संस्कृति, विराट
हृदय, सोनार बंगाल के लिए जाना जाता था, आज वहां
हिंसा, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अपना-पराया और विकास के विरुद्ध कार्य TMC सरकार कर रही है। बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और
वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता जी
की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे। बंगाल में भाजपा ने एक लंबी
लड़ाई लड़ी है। 9 साल पहले बंगाल में हमारा वोट प्रतिशत 4 था। 2014 में हमारी सीटें 2 हो गई और हमारा वोट प्रतिशत 18
पहुंचा। 2019 में हमारी सीटें 18 हुई और
हमारा वोट प्रतिशत 40 पहुंचा। 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट से
विजयी होगी।



