- Back to Home »
- International News »
- महिला आतंकियों द्वारा भारत में हमले की साजिश रच रहा जाकिर नाइक..खुफिया एजेंसियों ने कई राज्यों को किया अलर्ट...
महिला आतंकियों द्वारा भारत में हमले की साजिश रच रहा जाकिर नाइक..खुफिया एजेंसियों ने कई राज्यों को किया अलर्ट...
Posted by : achhiduniya
13 December 2020
रोहिंग्या आतंकियों का एक संगठन भारत पर बढ़े
हमले की तैयारी में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के अनुसार हमले के लिए
किसी महिला का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही 2 लाख
डॉलर के एक ट्रांजैक्शन का पता लगा है। जिसका लिंक विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर
नाइक और कुआलालांपुर के रोहिंग्या लीडर मोहम्मद नसीर के बीच जुड़ रहा है। खुफिया
एजेंसी के इनपुट्स के अनुसार महिला के नेतृत्व वाला एक आतंकी ग्रुप हैं,जिसे म्यांमार में ट्रेनिंग दी गई है,आने वाले कुछ हफ्तों बाद भारत के कई शहरों को निशाना बना सकता
है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम को खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में कई
राज्यों को अलर्ट किया है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल
है। ट्रांजैक्शन का कुछ हिस्सा एक चेन्नै के एक संदिग्ध के पास पहुंचा है। खुफिया
एजेंसी के माने तो भारत पर हमले के लिए आतंकियों का समूह दिसंबर के मध्य या अंत तक
बांग्लादेश के रास्ते भारत आ सकता है। सूत्रों के अनुसार महिला को इस साल मलेशिया
से म्यांमार ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। राज्यों को भेजे गए अलर्ट में खासतौर पर
अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर का जिक्र है।
एजेंसियों को आशंका है कि पीएफआई से जुड़े कुछ लोग इस समूह को लॉजिस्टिक्स से मदद
कर सकते हैं।


