Posted by : achhiduniya 23 December 2020

देश मे कोरोना वैक्सीन को लगने में अभी कुछ दिनों का समय और है। ऐसे में मुस्लिम समाज में शुरू हुई अफवाह से देश में इस अभियान के पटरी से उतर जाने की आशंका जताई जा रही है। सरकार को डर है कि यदि यह अफवाह ने जोर पकड़ा तो एक बड़ी आबादी कोरोना का टीका लगवाने से इनकार कर सकती है। जिससे देश में कोरोना के खिलाफ जंग बेकाबू हो जाएगी। दरअसल कोरोना की 

वैक्सीन को लेकर एक अफवाह पूरी दुनिया में वायरल है कि इसे बनाने में सूअर के मांस{पोर्क} का इस्तेमाल हुआ हैं। हालांकि अब तक इसका कोई मेडिकल प्रमाण सामने नहीं आया है और न ही किसी फार्मा कंपनी या मेडिकल एक्सपर्ट ने इसकी पुष्टि की है,लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम समुदाय में वैक्सीन को लेकर बहस बढ़ने लगी है। मुस्लिम समुदाय के कोरोना वैक्सीन के हलाल या हराम होने के सवाल पर बहस तेज हो गई है। मुंबई की रजा अकादमी के मौलाना सईद नूरी ने फतवा 

देते हुए कहा कि पहले वे चेक करेंगे कि वैक्सीन हलाल है या नहीं। उनकी मंजूरी के बाद ही मुसलमान इस दवा को लगवाने के लिए आगे आएं। मौलाना सईद नूरी ने कहा,ये मालूम हुआ है कि चीन ने जो वैक्सी बनाया है, उसमें सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में जो भी वैक्सीन भारत आती है, उसे हमारे मुफ्ती और डॉक्टर अपने हिसाब से चेक करेंगे। उनकी इजाज़त मिलने के बाद ही भारत के मुस्लिम उस वैक्सीन का इस्तेमाल करें वर्ना न करे। वहीं 

लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपने समुदाय के लोगों से किसी अफवाह में आने के बजाए आराम से वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जान की हिफाजत सबसे बड़ी चीज है,इसलिए सभी सामान्य तरीके से वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन को पार्टी या लीडर के चश्मे से देखना गलत है। दुनिया भर के मौलाना-मुफ्तियों में इस बात को लेकर असमंजसता है कि क्या यह दवा हलाल विधि से बनी है या हराम तरीके से यदि यह दवा सुअर के मांस से बनी 

है तो क्या कुरान के तहत इसे लगवाना जायज होगा या नहीं? इस बहस पर इस्लामिक स्कॉलर अतीकुर्रहमान रहमान का कहना है कि, अल्ला ताला ने जान बचाने के लिए हराम की चीजों के इस्तेमाल की इजाजत दी है। इनका मानना है,मुस्लिम धर्म गुरूओं का काम समाज को जागृत करना है। इसलिए इस काम में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शीर्ष इस्लामी निकाय यूएई फतवा काउंसिल ने कोरोना वायरस टीकों में सुअर के मांस के जिलेटिन का इस्तेमाल होने पर भी इसे मुसलमानों के लिये जायज करार दिया है। काउंसिल के अध्यक्ष शेख अब्दुल्ला बिन बय्या ने कहा कि अगर कोई और विकल्प नहीं है तो कोरोना वायरस टीकों को इस्लामी पाबंदियों से 

अलग रखा जा सकता है क्योंकि पहली प्राथमिकता मनुष्य का जीवन बचाना है। काउंसिल ने कहा कि इस मामले में पोर्क-जिलेटिन को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाना है न कि भोजन के तौर पर ऐसे में मुसलमान कोरोना वैक्सीन को आराम से लगवा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टीकों में सामान्य तौर पर पोर्क जिलेटिन का इस्तेमाल होता है और इसी वजह से कोरोना वैक्सीन को लेकर भी उन मुस्लिमों की चिंता बढ़ गई है जो इस्लामी कानून के तहत पोर्क से बने उत्पादों के 

प्रयोग को हराम मानते हैं। मेडिकल साइंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब किसी पशु से एंटीबाड़ी लेकर वैक्सीन बनाई जाती है तो उसे वेक्टर वैक्सीन कहा जाता है,लेकिन कोरोना के मामले में ऐसा कुछ भी नही है। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन भारत बायोटेक के साथ रिसर्च करने वाले शोधकर्ता डॉक्टर चन्द्रशेखर गिल्लूरकर का कहना है कि सुअर और कोरोना वैक्सीन का कोई संबंध नही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -