- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- जान दे देंगे लेकिन कृषि कानून को देश में लागू नहीं होने देंगे... राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
जान दे देंगे लेकिन कृषि कानून को देश में लागू नहीं होने देंगे... राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
Posted by : achhiduniya
28 December 2020
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन 32 दिनों
से जारी है। किसान कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार कानून में संशोधन के लिए तैयार है,लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है। विपक्षी दल जहां कृषि कानून
को लेकर केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं वहीं, सरकार ने साफ कह दिया है कि कृषि कानून वापस नहीं होगा। कांग्रेस
और तमाम विपक्षी दल किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कानून किसानों
के लिए ऐतिहासिक है। राजस्थान कांग्रेस के
अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी जान दे देंगे,लेकिन
कृषि कानून को देश में लागू नहीं होने
देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने के बजाय देश के किसान की इज्जत की परवाह करनी चाहिए। डोटासरा
ने कहा कि चंद उद्योगपतियों को लाभ देने के मकसद से यह कृषि कानून लाया गया है। किसानों के आंदोलन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से अपील करने की
बजाय पीएम मोदी को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में
कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों को कृषि बिलों के खिलाफ जागरूक
करेगा।
वहीं, मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर
में विरोध का माहौल है। यह कांग्रेस का नहीं देश भर के किसानों का आंदोलन है। कांग्रेस
इस लड़ाई में धरतीपुत्र के साथ है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ किसानों
को जागरूक करने के लिए सरकार के मंत्री राजस्थान के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।


