- Back to Home »
- International News »
- वायरस फैलाने {चीन} वाले की वैक्सीन पर कौन करेगा भरोसा.....?
Posted by : achhiduniya
29 December 2020
चीन ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन बना ली है। चीन
की वैक्सीन खरीदने को ज्यादातर देश आगे नहीं आ रहे हैं। चीन की सीएनबीजी वैक्सीन
को लेकर दुनियाभर में लोग आशंकित हैं। इंडोनेशिया और ब्राजील में चीन
की वैक्सीन को तवज्जो नहीं मिल पाई। यहां तक की चीन का करीबी मित्र पाकिस्तान भी
उसकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं जता रहा है। पाकिस्तान में चीन की वैक्सीन के केवल दो क्लीनिकल ट्रायल किए जा रहे हैं
और उसे सरकारी अधिकारियों को लगाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लोगों का मानना है कि
चीन के वैक्सीन की क्वालिटी अच्छी नहीं है। चीन इस विकट परिस्थिति में गरीब देशों
पर वैक्सीन डिप्लोमैसी के जरिये हावी होना चाहता है। पिछले 70 सालों में चीन ने
पाकिस्तान में रोड, रेल नेटवर्क और पॉवर स्टेशन जैसे विकास निर्माण
में 70 अरब डॉलर का निवेश किया है। पाकिस्तान में चीनी वैक्सीन के लिए भरोसा पैदा
नहीं हो पा रहा है इससे वहां सरकारी स्तर पर टीकाकरण के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
ऐसे में पाकिस्तान की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अमेरिका और यूरोप की दवा
कंपनियों ने अपनी वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर डाटा प्रकाशित किया है और
वैक्सीन पहुंचानी भी शुरू कर दी है। चीन की वैक्सीन के लिए बहुत कम देश ही आगे आ
पा रहे हैं। इसी अनिश्चितता ने चीन की एशिया, अफ्रीका
और दक्षिण अमेरिकी देशों में पहुंचने की रणनीति को एक बार फिर से झटका दिया है।


