- Back to Home »
- State News , Suggestion / Opinion »
- सरकारी महकमें के एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरे राज्य कि उद्धव ठाकरे सरकार... विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले
सरकारी महकमें के एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरे राज्य कि उद्धव ठाकरे सरकार... विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर विधानसभा अध्यक्ष नाना
पटोले ने मांग कि है कि राज्य के सुशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए
राज्य सरकार नए साल में सरकारी विभागों में रिक्त एक लाख से अधिक पदों के लिए
भर्ती शुरु करे। पटोले ने पत्र में कहा है कि पिछली सरकार ने मेगा भर्ती के नाम पर
युवाओं को भ्रमित करने का काम किया था। इससे बेरोजगार युवाओं में निराशा पैदा हो
रही है। राज्य के अर्थचक्र को गति देने और राज्य के विकास में युवाओं की उपयोगिता
बढ़ाने के लिए सरकारी महकमें के एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सुशिक्षित बेरोजगार महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 की सेवा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसमें देरी उनकी निराशा
को बढ़ाएगी। इसलिए इस बारे में जल्द से जल्द फैसला लेने की जरुरत है। विधानसभा
अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल कोरोना संकट पर


